Substandard Drugs: उत्तर प्रदेश सरकार ने दोयम दर्जे की दवा पर प्रतिबंध लगाया
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मानकों में असफल पाए जाने पर एटोर्वास्टेटिन की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह दवाई दिल संबंधी बीमारियों में आम तौर पर इस्तेमाल की जाती है. यह दवाई प्रदेश में लगभग 160 सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजी गई है और इसकी पूरी मात्रा को वापस लेने का आदेश जारी कर दिया गया है.
