खजूर (date benefits) को जब आप सुखाते हैं, तो उससे बनता है छुहारा। छुहारे (date health benefits) की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे ठंड के मौसम में जरूर खाना चाहिए। छुहारा हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें पौष्टिक तत्व अधिक होते हैं, ऐसे में यह शरीर के लिए काफी हेल्दी होता है। छुहारे (chhuhara khane ke fayde) में कई तरह के विटामिन्स मौजूद होते हैं जैसे विटामिन ए, सी, ई, के, बी2, बी6, नियासिन और थियामिन भी होता है। आयरन, पोटैशियम, सेलेनियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कॉपर जैसे मिनरल्स होने के कारण इनके सेवन से शरीर की कोशिकाएं अपना काम ठीक से करती हैं। जानें, छुहारा खाने के सेहत लाभ (date health benefits) के बारे में...