प्रेगनेंसी में सिगरेट पीने से मां और बच्चे की हेल्थ को हो सकते हैं नुकसान, बढ़ सकता है प्रीमैच्योर डिलीवरी का रिस्क
कई स्टडीज के अनुसार, मां बनने की उम्र (25-35 वर्ष) में महिलाओं द्वारा स्मोकिंग करने की आदत में बढ़ोतरी देखी गयी है। यह आदत चिंताजनक है क्योंकि, स्मोकिंग की आदत ना केवल महिलाओं की हेल्थ को नुकसान पहुंचाती है बल्कि, यह प्रजनन क्षमता भी कम कर सकती है।



