अगर आपका बच्चा नाइट टेरर (Night Terror in Kids) की समस्या से परेशान है, तो उसकी हार्ट बीट बढ़ सकती है, उनकी सांसें तेज़ हो सकती हैं, बहुत अधिक पसीना बह सकता है और उनकी पुतलियां उलट-पलट सकती हैं। हालांकि, यह सारी समस्याएं केवल कुछ मिनटों के लिए रह सकती हैं, लेकिन नाइट टेरर की वजह से उठने के बाद बच्चे को कम से आधा घंटे तक सोने में परेशानी हो सकती है। हालांकि, राहत की बात यह है कि नाइट टेरर की समस्या बच्चे के लिए खतरनाक नहीं होती। क्योंकि, उठने के बाद बच्चे को कुछ भी याद नहीं रहता। हालांकि, बार-बार होने वाली इस परेशानी से बच्चे और उसके मां-बाप की नींद (Lack of Sleep) पूरी नहीं होने देती है।