लंग्स कैंसर से पीड़ित हुए संजय दत्त, कोमल नाहट ने ट्वीट कर दी जानकारी
फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि संजय दत्त लंग कैंसर के शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है संजय दत्त स्टेज 4 लंग्स कैंसर के शिकार हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्मी दुनिया से ब्रेक लेने का ऐलान किया था।

