J&K road accident : कश्मीरी-अमेरिकी डॉक्टर घाटी में शुरू करेंगे सघन चिकित्सा एंबुलेंस सेवा
एंबुलेंसों में आपातकालीन सेवाओं की गैर मौजूदगी को देखते हुए, अमेरिका स्थित कश्मीरी डॉक्टरों के एक समूह ने सभी सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराने का कार्यक्रम शुरू किया है, इन एंबुलेंसों में सहायक और जूनियर डॉक्टर भी होंगे।


