मप्र सरकार कर रही 'राइट टु हेल्थ' पर विचार
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि वे इस पर विचार करें कि बेहतर स्वास्थ्य लोगों का अधिकार हो। इसका लक्ष्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ करना है।
