
क्या है वैली फीवर? मिट्टी में छिपा वो जानलेवा फंगस जिसने ली कैलिफोर्निया में भारतीय इंजीनियर की जान
वैली फीवर नाम की ये बीमारी जो शुरुआत में मामूली सर्दी-खांसी जैसी लग रही थी, उसने देखते ही देखते एक स्वस्थ नौजवान की जान ले ली। वैसे तो वैली फीवर के लक्षण बहुत अलग नहीं होते हैं लेकिन ये संक्रमण के 1 से 3 हफ्ते बाद दिखते हैं।











