एक्टर राजीव कपूर का हार्ट अटैक के कारण निधन, अचानक से पड़ा था दिल का दौरा
बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया है। बॉलीवुड के पूर्व एक्टर ऋषि कपूर के भाई और एक्टर रणबीर कपूर के चाचा राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। बताया जा रहा है कि एक्टर को अचानक से दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।
