क्या मशरूम खाने से पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है.?
प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाला सबसे आम कैंसर हैं. प्रोस्टेट कैंसर से लाखों पुरुषों की मौत हर साल होती है. हाल ही में हुए एक शोध में पता चला है कि अगर पुरुष अपनी डाइट में मशरूम को शामिल करें, तो प्रोस्टेट कैंसर से बच सकते हैं. मशरूम की सब्जी हाई प्रोटीन डाइट के लिए लोग खाते हैं. मशरूम में विटामिन और पोषक तत्व भरपूर होते हैं. मशरूम में प्रोटीन, पोटैशियम, आयरन, कापर और सेलेनियम जैसे तत्व पाये जाते हैं. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाइट एक्सपर्ट्स मशरूम डाइट लेने की सलाह देते हैं.