वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली के अस्पतालों में 15% तक बढ़े सांस के मरीज, एक हफ्ते के लिए स्कूल बंद, वर्क फ्रॉम होम के निर्देश
दिल्ली एनसीआर में बढ़ते हुए प्रदूषण को लेकर एक तरफ जहां डॉक्टरों ने चिंता जताई है तो वही सुप्रीम कोर्ट के सख्त टिप्पणी के बाद दिल्ली सरकार ने 1 सप्ताह के लिए स्कूल बंद और ऑफिसों में भीड़ कम करने के लिए वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दिए हैं।














