सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद जीना नहीं चाहती थीं शहनाज गिल, इस गम से कैसे बाहर निकाला खुद को, पढ़ें यहां....
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल पूरी तरह से बिखर चुकी थीं। जीने की पूरी इच्छा खो चुकी थीं। हाल ही में शहनाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर सिद्धार्थ शुक्ला की गुरु मां बीके शिवानी के साथ एक ऑनलाइन बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपना हाले दिल बयां किया।













