क्या मेनोपॉज़ के बाद दिल की बीमारियां होती है ?
जैसा कि मेनोपॉज़ के बाद शरीर में हार्मोन्स का बदलाव होता है। जिससे, महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मेनोप़ॉज़ के बाद एस्ट्रोजेन हार्मोन्स के स्तर में गिरावट से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खासकर, 50 वर्ष की उम्र के बाद यह संभावना अधिक होती है। विभिन्न स्टडीज़ और रिसर्च में यह बात कही गयी है कि 50 वर्ष की उम्र के बाद 50 फीसदी से अधिक महिलाओं की मृत्यु की वजह कार्डियाक हेल्थ यानि दिल की सेहत से जुड़ी परेशानियां ही होती हैं।