स्पाइनल कॉर्ड इंजरी ''पैराप्लेजिया'' में शरीर हो सकता है लकवाग्रस्त, बचने के लिए जानें क्या करना होगा
पैराप्लेजिया, एक स्पाइनल कॉर्ड इंजरी है, जिसके कारण शरीर का निचला भाग लकवाग्रस्त हो जाता है। यह स्पाइनल कॉर्ड और तंत्रिका तंत्र को हुई गंभीर क्षति के परिणामस्वरूप होता है। पैराप्लेजिया मुख्य रूप से कमर के निचले हिस्से, पैरों और पेल्विक क्षेत्र को प्रभावित करता है, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित के लिए चलना संभव नहीं होता है।
