World Multiple Sclerosis Day 2020, डरें नहीं, समय पर कराएं मल्टीपल स्क्लेरोसिस का इलाज
मल्टीपल स्केलेरोसिस से पीड़ित व्यक्ति अपनी रोजमर्रा के काम को भी खुद नहीं निपटा सकते हैं। इतना ही नहीं, ऐसे व्यक्ति को बोलने, देखने यहां तक की पेशाब करने में भी परेशानी होती है। इसी कारण एमएस (Multiple Sclerosis) सुनते ही हर व्यक्ति के मन में डर उभर जाता है।

