अधिक मात्रा में दूध पीने से होने वाले नुकसान
रोज़ाना 240ml दूध पीने से हमारे शरीर को 30% रोजाना की पर्याप्त कैल्शियम प्राप्त होती है। दूध हमें प्रोटीन, फैट, विटामिन डी, विटामिन बी12 भी प्रदान करता है जो इसे बहुत ज्यादा हेल्दी बनाते हैं। कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है। गाय का दूध हमें पोटेशियम व मैग्नेशियम देता है जो हमारे दांतों व हड्डियों को मजबूत बनाता है। लेकिन हर चीज की अति आपके लिए हानिकारक होती है। इसलिए दूध को भी अधिक मात्रा में पीने से आपके शरीर में हानि पहुंच सकती है।





