जिस तरह से आज वायु प्रदूषण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, उसका सबसे बुरा असर हमारे फेफड़ों (Lungs) पर होता है। सांस लेने के दौरान हम जहरीले गैस को अंदर लेते हैं, जो फेफड़ों के साथ ही कई अन्य अंगों के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। प्रदूषण के प्रकोप से बचाने के लिए आपको अपने फेफड़ों को मजबूत (tips to keep lungs healthy) बनाना होगा। कुछ हेल्दी ईटिंग हैबिट्स के साथ ही उन खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना होगा, जो फेंफड़ों को स्वस्थ (healthy lungs foods) रखने में मदद करते हैं। जानें, उन हेल्दी और सुपरफूड्स (foods for healthy lungs) के बारे में, जिन्हें खाकर आप अपने फेफड़ों को स्वस्थ रखने के साथ ही कई रोगों से भी बचाए रख सकते हैं।