विश्व हास्य दिवस, हंसने से होते हैं ये हेल्दी फायदे ।
एक्सपर्ट्स की मानें तो, मुस्कान केवल एक भाव नहीं है। बल्कि, यह एक पूरी एक्सरसाइज़ है। जो, आपकी सेहत पर कई तरह से प्रभाव डालती है। हंसने से तनाव कम होता है और विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day 2020) का मकसद हंसने के इन्हीं फायदों (Health Benefits of Laughter) से लोगों को अवगत कराना है। इस साल 3 मई का दिन विश्व हास्य दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है।

