मास्क पहनने से होता है 'मास्क्ने', एक्ने से बचने के लिए टिप्स।
क्या आपके चेहरे के उस हिस्से में एक्ने और मुहांसे दिखने लगे हैं, जहां आप मास्क पहनते हैं। डर्मटॉलजिस्ट्स इसे मास्क्ने कहते हैं। कोरोना वायरस महामारी के दौरान मास्क पहनने के कारण हुई इस समस्या में नाक के नीचे के हिस्से, गालों, चिन जैसी जगहों पर पिम्पल्स दिखायी पड़ते हैं। यह कोविड-19 का एक और नुकसान है। लेकिन, यह केवल एक स्किन प्रॉब्लम है और यह कोविड-19 इंफेक्शन की समस्या को गम्भीर बनाने का काम नहीं करती।
