लू कब जानलेवा बनता है? जानें हीटस्ट्रोक से बचने के लिए क्या करना चाहिए
तेज बुखार, चक्कर आना, बेहोशी, सिरदर्द, उल्टी या मतली आदि लू के लक्षण माने जाते हैं। गर्मियों में ये समस्याएं हीटस्ट्रोक का संकेत हो सकती हैं। लेकिन, कुछ मामलों में लू को जानलेवा भी माना जाता है। इसलिए इन लक्षणों की अनदेखी बिल्कुल न करें।





