Breathing and hearing issues: गणेशोत्सव के दौरान सुनने और सांस संबंधी समस्याओं में 40 फीसदी की बढ़ोतरी
पटाखों से निकलने वाले रसायनों के साँस द्वारा शरीर में जाने के कारण बुजुर्गों में ब्रोंकाइटिस और अस्थमा जैसी श्वसन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। हर दिन, 8 लोगों में से 5 वरिष्ठ नागरिकों (60 से 65 वर्ष) को सांस की तकलीफ, 2 वयस्कों (25 से 55 वर्ष) को घरघराहट और एक युवा (20 से 25 वर्ष) को खांसी की समस्या होती है।










