लाखों की कोचिंग के बाद पेपर लीक या रद्द होने से स्टूडेंट्स के दिमाग पर क्या असर पड़ता है?
सालों से कॉम्पिटीटिव एग्जाम की तैयार कर रहे बच्चे अपने लाखों रुपये लगा देते हैं ताकि पढ़ाई में कोई कमी न रह जाए। लेकिन जब एग्जाम से पहले परीक्षा रद्द होती है या पेपर लीक होता है तो यह सीधे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालता है।
