पटना में तेजी से बढ़ रहे हैं डेंगू, जापानी इंसेफेलाइटिस के मामले, ये हैं दोनों रोगों के लक्षण
बिहार में कोविड-19 के मामले कम हो रहे हैं, लेकिन पटना में डेंगू, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफेलाइटिस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पटना शहर के बाहरी इलाके पंडारक में एक बच्चे की मंगलवार को जापानी इंसेफेलाइटिस के कारण मौत हो गई।


