
क्या भारत में हो चुकी है इबोला की एंट्री? गुजरात में 4 लोगों को शक के बाद किया गया क्वारंटाइन
गुजरात में इबोला संक्रमण होने के शक में 4 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इन 4 लोगों ने हालही में अफ्रीकी देशों की यात्रा की है, जहां पर इबोला संक्रमण तेजी से फैल रहा है।






