क्या है टिटटॉक पर वायरल हो रहा स्कल ब्रेकर चैलेंज और इसके खतरे
स्कल ब्रेकर चैलेंज बेहद खतरनाक चैलेंज इसलिए है, क्योंकि इसमें आपकी पीठ की हड्डियां टूट सकती हैं। यहां तक कि सिर के पीछे चोट लगने से खोपड़ी की हड्डी भी टूट सकती है या फिर ब्रेन हैमरेज होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे मौके पर ही आपकी मृत्यु भी हो सकती है।


