
जानें गाय का दूध बेहतर है या भैंस का दूध ।
जैसा कि भारत में ज़्यादातर लोग वेजिटेरियन हैं। ऐसे में शाकाहारी डायट में प्रोटीन प्राप्त करने के लिए दूध एक अच्छा तरीका है। लेकिन, अक्सर सवाल उठता है कि गाय का दूध ज़्यादा पौष्टिक है या भैंस का। हालांकि, हर प्रकार के दूध के सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। जैसे, इससे, कैल्शियम, विटामिन बी12 और फॉस्फोरस जैसे तत्व प्राप्त होते हैं। प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होने के साथ यह हड्डियों को मज़बूत बनाने और डिहाइड्रेशन से बचाने का काम भी करता है।




