एक ओर देशभर में जहां कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है वहीं दिल्ली से एक बुरी खबर आई है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ अस्पतालों का कहना है कि अस्पताल में कई ऐसे मरीज वापिस लौट रहे हैं जो एक बार कोरोना वायरस की चपेट में आए थे और इलाज करा के अपने घर चले गए थे। यानि कि दिल्ली में कोराना संक्रमित लोगों में फिर से कोविड-19 के लक्षण दिख रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में, दिल्ली सरकार द्वारा संचालित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कोरोना संक्रमण से ठीक होने के लगभग डेढ़ महीने बाद उन मरीजों को फिर से कोरोना लक्षणों के साथ वापिस आते हुए देखा गया है। दोनों ही मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए।