उत्तर प्रदेश 10 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने वाला पहला राज्य बना, ये हैं सर्वाधिक टीकाकरण वाले शीर्ष 5 राज्य
टीकाकरण (Vaccinations in UP) की देशव्यापी स्थिति को देखें तो यूपी पहले पायदान पर बना हुआ है। दूसरे स्थान पर 07.78 करोड़ डोज लगाकर महाराष्ट्र है, जबकि मध्य प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल, क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।



