कोविशिल्ड खुराक के बीच बढ़े अंतराल से प्रभावकारिता पर असर पड़ने की संभावना नहीं : विशेषज्ञ
कोच्चि स्थित अमृता अस्पताल में आंतरिक चिकित्सा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपू टी. एस. का कहना है, ''कोविशील्ड वैक्सीन की प्रभावकारिता पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। वैक्सीन की पहली खुराक द्वारा विकसित प्रतिरक्षा स्मृति लंबे समय तक रहने की संभावना होगी।''

























