Coronavirus New Strain and Kids: बच्चों में नये कोरोना वायरस का खतरा।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह नया वायरस पुराने वायरस की तुलना में 7 गुना अधिक संक्रामक है और यह बहुत तेज़ी से फैलता है। बच्चों के लिए यह वायरस और खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि उनका इम्यून सिस्टम बड़ों की तुलना में कमज़ोर होता है। मेरठ में एक 2 साल की बच्ची में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन से संक्रमण का मामला सामने आया है। जिसके बाद से बच्चों को इस संक्रमण से जुड़ी आशंका व्यक्त की जा रही है।

