एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी हुई कोरोना पॉजीटिव, अस्पताल में चल रहा है इलाज
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी कोरोना पॉजीटिव पाई गई हैं (Tamannaah Bhatia Tests Positive For COVID-19)। एक्ट्रेस को किसी वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान अपने अंदर कुछ लक्षण नजर आए। जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है।









