ऑस्ट्रेलिया ने ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए नोवावैक्स वैक्सीन को दी मंजूरी
ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए नोवावैक्स को मंजूरी दे दी है। देश में अब कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच एस्ट्राजेनेका, मॉडर्ना और फाइजर के बाद अब ये चौथी कोरोना वैक्सीन बन गई है।


























