Plasma Therapy: क्या होती है प्लाज्मा थेरेपी? कैसे करती है काम प्लाज्मा थेरेपी?
कोरोना वायरस से निपटने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक दवाईयों की खोज में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही चिकित्सकों द्वारा कई पद्धतियों को अपनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने केरल के चिकित्सकों को प्लाज्मा थेरेपी (Plasma Therapy ) के जरिए कोरोना के मरीजों का इलाज करने की अनुमति दे दी है।































