World Cancer Day: बच्चों में आम है ब्लड कैंसर होना, जानें कैंसर के शुरुआती लक्षण
बच्चों में ल्यूकेमिया कैंसर या ब्लड कैंसर का सबसे ज्यादा खतरा रहता है. सबसे ज्यादा ब्लड कैंसर के शिकार 2 से 5 साल के बच्चे होते हैं. ल्यूकेमिया या ब्लड कैंसर एक तरह से बोनमैरो या अस्ठिमज्जा कैंसर है. बच्चों में इस कैंसर की पहचान करना थोड़ा मुश्किल होता है.






































