कैंसर से हर साल जाती है 26 हजार से ज्यादा लोगों की जान, 2050 तक दोगुने हो सकते हैं मामले: WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपनी एक रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि अगर केस ऐसे ही बढ़ते रहे, तो साल 2050 तक दुनियाभर में कैंसर के नए मामलों में करीब 70% वृद्धि हो सकती है। ऐसे में समय पर जांच और इलाज से मौतों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।








