Breast Cancer Awareness Month: 18 से 25 वर्ष की लड़कियां भी हो सकती हैं ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, जानिए शुरुआती लक्षण
आमतौर से युवतियां अपने मामले में स्तन कैंसर (Breast Cancer) या अन्य किसी रोग की जांच को जरूरी नहीं समझती हैं। उन्हें लगता है कि ये रोग आमतौर पर प्रौढ़ उम्र की महिलाओं को ही घेरते हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है, स्तन कैंसर कम उम्र की महिलाओं को भी हो सकते हैं, समय रहते इसका निदान होने पर जीवन बचाए जा सकते हैं।






























