Breast Cancer Awareness Month: 29 में से 1 महिला को होता है ब्रेस्ट कैंसर, निदान में देरी से जा सकती है जान
कैंसर के इस रूप ने सर्वाइकल कैंसर को भी पीछे छोड़ दिया है। आज महिलाओं के सभी प्रकार के कैंसर में से 30% मामले ब्रेस्ट कैंसर के हैं। भारत में प्रति 100,000 महिलाओं में से 40 में ब्रेस्ट कैंसर का पता चलता है और 50% से अधिक रोगी बीमारी के एडवांस स्टेज में निदान के लिए आते हैं।









