मप्र में जननी एक्सप्रेस योजना के खराब एंबुलेंस को बदलने की कवायद
भोपाल के लाल परेड मैदान में मंगलवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जननी एक्सप्रेस की 45 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि आम आदमी की बुनियादी सुविधाओं में निरंतर वृद्धि हो, जिससे वे एक सुरक्षित और सम्मानित जीवन जी सकें।


