Thyroid Problem : क्या है थायरॉइड ? जानें, इसके लक्षण, कारण और खानपान में बरती जानें वाली सावधानियां

विशेषज्ञों के अनुसार, पुरुषों से कहीं ज्यादा थायरॉइड की समस्या महिलाओं में देखी जा रही है। हाईथायरॉइडिज्म की शिकार महिलाएं पुरुषों से तीन गुना अधिक हैं। जानें, क्या है थायरॉइड, इसके लक्षण, कारण, उपचार और खानपान की कुछ सावधानियों के बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 10, 2019 9:46 AM IST

भारत में थायरॉइड डिसऑर्डर के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, पुरुषों से कहीं ज्यादा थायरॉइड की समस्या महिलाओं में देखी जा रही है। हाइपोथायरॉइडिज्म, हाइपरथायरॉइडिज्म, हाशिमोटो थायरॉइडिटिस और थायरॉइड कैंसर जैसी थायरॉइड से जुड़ी बीमारियों के शिकार लोग अधिक हो रहे हैं। हाईथायरॉइडिज्म की शिकार महिलाएं पुरुषों से तीन गुना अधिक हैं।

क्या है थायरॉइड ?

थायरॉइड एक तितली के आकार की ग्लैंड होती है, जो गर्दन के सामने वाले हिस्से में होती है। यह शरीर के एंडोक्राइन सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे निकलने वाले हॉर्मोन शरीर के विभिन्न अंगों के कार्यों को प्रभावित करते हैं। थायरॉइड हार्मोन शरीर की मेटाबॉलिक रेट पर नियंत्रण बनाए रखता है। अक्सर इससे पीड़ित लोगों को पता ही नहीं होता कि वो इस रोग के शिकार हो चुके हैं। दरअसल, इसके लक्षण बीमारी की गंभीरता पर निर्भर करते हैं। हाइपोथायरॉइडिज्म एंडोक्राइन सिस्टम की बीमारी है, जिसमें थायरॉइड ग्लैंड पर्याप्त मात्रा में थायरॉइड हार्मोन नहीं बना पाती।

भारत में ऑटोइम्यून थायरॉइड के मामले हैं बहुत आम, पुरुषों की तुलना में महिलाओं पर इसका असर अधिक

थायरॉइड के लक्षण 

थायरॉइड होने पर आपको हमेशा थकाना महसूस होगी। सुस्ती आती रहेगी, जो एक गंभीर लक्षण है। वजन बढ़ने लगता है या कम होने लगता है। कब्ज, अन्य गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल बीमारियां हो सकती हैं। ठंड अधिक लग सकती है। हाथों-पैरों में सूजन, मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन रहना, महिलाओं में अनियमित रूप से खून आने की समस्या, गर्भधारण करने में मुश्किल आने जैसे कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं।

थायरॉइड होने पर क्या हो सकता है

थॉयराइड की समस्याओं के कारण थायरॉइड ग्लैंड में सूजन आ जाती है, जिसे गॉयटर कहा जाता है। यह थायरॉइड की आम बीमारी है। अगर आपको थायरॉइड गॉयटर है, तो आपको निगलने और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। आवाज में घरघराहट हो सकती है।

Thyroid in Men : पुरुषों में थायरॉइड होने के संकेत और लक्षण

थायरॉइड होने पर रखें खानपान का खास ध्यान

  • अपने भोजन में पर्याप्त मात्रा में आयोडीन शामिल करें। जब भी आप थायरॉइड की दवा लें, तो तीन-चार घंटे तक पत्तागोभी, ब्रोकोली, गोभी, पालक और सोया उत्पादों, आयरन एवं कैल्शियम सप्लीमेंट के सेवन से बचें। जिन्हें हाइपरथायरॉइड है, उन्हें अपने खानपान में फाइबर शामिल करना चाहिए। सब्जियों, फलों, मेवों और साबुत अनाज का सेवन भरपूर मात्रा में करें।
  • खानपान से संबंधित कोई भी जानकारी डॉक्टर से भी लेना उचित रहेगा। थायरॉइड का इलाज संभव नहीं है, लेकिन इसे नियंत्रण में रखा जा सकता है। इसके लिए आपको नियमित रूप से थायरॉइड की जांच करवानी होगी। पानी खूब पीते रहना होगा। हाइपोथायरॉइड के मरीज को रोजाना 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए, इससे इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है।
  • नियमित रूप से व्यायाम करें। इससे शरीर में इंसुलिन का स्तर सामान्य बना रहता है। कार्डियोवैस्कुलर व्यायाम, वेट ट्रेनिंग व्यायाम भी करना सही होगा। एक्सरसाइज से थायरॉइड कंट्रोल में रहता है। धूम्रपान और शराब का सेवन ना करें। शराब के कारण थायरॉइड ठीक से काम नहीं करती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source