Thyroid in Men : पुरुषों में थायरॉइड होने के संकेत और लक्षण

थायरॉइड पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में अधिक होता है, लेकिन आज की लाइफस्टाइल, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट के कारण अब पुरुष भी इससे अछूते नहीं हैं। थायरॉइड के लक्षण जल्दी समझ में नहीं आते हैं। जानिए, पुरुषों में थायरॉइड होने पर क्या-क्या लक्षण नजर आते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 16, 2019 6:28 PM IST

थायरॉइड एक ग्लैंड है, जो गले में होती है। ये तितली के आकार की होती है। यह ग्लैंड काफी छोटा होता है, लेकिन शरीर को हल्दी रखने में काफी मदद करता है। शरीर में हार्मोनल इम्बैलेंस के कारण थायरॉइड की समस्या हो जाती है। थायरॉइड ग्रंथि थाइरॉक्सिन नाम की हार्मोन बनाती है। थाइरॉक्सिन शरीर की एनर्जी, प्रोटीन के निर्माण और अन्य हार्मोन्स के प्रति होने वाली संवेदनशीलता को कंट्रोल करती है। ये ग्लैंड मेटाबॉलिज्म ग्लैंड्स को भी कंट्रोल करती है। थायरॉइड पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में अधिक होता है, लेकिन आज की लाइफस्टाइल, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट के कारण अब पुरुष भी इससे अछूते नहीं हैं। थायरॉइड के लक्षण जल्दी समझ में नहीं आते हैं। जानिए, पुरुषों में थायरॉइड (Thyroid in Men) होने पर क्या-क्या लक्षण नजर आते हैं।

थकान महसूस होना

यदि आपको सारा दिन थकान और आलस महसूस हो रहा है, तो इन समस्याओं का कारण थायरॉइड (Thyroid symptoms in Men) हो सकता है। यदि आपकी नाड़ी धीमी चलती है, तो ये भी थायरॉइड के संकेत हो सकते हैं। अक्सर, ये सभी समस्याएं अन्य शारीरिक परेशानियों के कारण भी होती हैं, इसलिए लोग नजरअंदाज कर देते हैं।

डिप्रेशन की समस्या

यदि आप चीजों को भूलने लगे हैं और अवसाद, तनाव की समस्या हो गई है, तो ये भी थायरॉइड से संबंधित लक्षण हो सकते हैं। ये सभी परेशानियां शारीरिक प्रक्रियाओं के धीमे होने से होती हैं। यदि आप कुछ दिनों से चिड़चिड़े रहने लगे हैं, तो ये भी थायरॉइड का लक्षण हो सकता है।

मांसपेशियों में दर्द

लगातार मांस मांसपेशियों में दर्द रहना, कमर व कंधे में ऐंठन होना भी इस तरफ इशारा करता है कि आप थायरॉइड की ग्रस्त में आ चुके हैं। पैर के निचले भाग की मांसपेशियों में कमजोरी महसूस करना, घुटनों, हाथों-पैरों के ज्वाइंट्स में सूजन अनुभव करना भी कई बार थायरॉइड की समस्या में होता है। हालांकि, ऐसे लक्षण कई अन्य शारीरिक समस्याओं में होते हैं। बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से संपर्क कर लें।

भारत में ऑटोइम्यून थायरॉइड के मामले हैं बहुत आम, पुरुषों की तुलना में महिलाओं पर इसका असर अधिक

वजन बढ़ना 

यदि आपको लग रहा है कि पिछले एक-दो महीनों में आपका वजन बढ़ा है, तो इसे यूं ही ना लें। वह भी तब, जब ना आप अधिक खाते हों या व्यायाम ना कर रहे हों। यह थायरॉइड का संकेत है।

हेयर फॉल और स्किन प्रॉब्लम

पुरुषों में थायरॉइड होने से उनके बाल मोटे और शुष्क हो जाते हैं। स्किन ड्राई रहने लगती है और पीली नजर आती है। यदि त्वचा पीली दिखे, तो डॉक्टर के पास तुरंत जाएं। हो सकता है आपको पीलिया हो या फिर थायरॉइड।

कब्‍ज

कब्‍ज की समस्या लगातार बनी हुई है, तो थायरॉइड का कॉमन लक्षण हो सकता है यह। इसके आलावा, पुरुषों में लो ब्लड प्रेशर, सांस लेने में कमी, शरीर का तापमान कम होना नजर आए तो एक बार थायरॉइड की जांच जरूर करवा लें। देर करने पर थायरॉइड आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source