हाइपोथायरॉयडिज्म को आसानी से कर सकते हैं रेगुलेट, फॉलो करें एक्सपर्ट के टिप्स

खान-पान, व्यायाम और लाइफ स्टाइल में कुछ बदलाव के साथ ही साथ तनाव के लिए कुछ तकनीकों को अपना कर इस समस्या से आसानी से निपट सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : May 29, 2018 6:28 PM IST

थायरॉइड गर्दन में श्वास नली के ऊपर पायी जाने वाली तितली के आकार की एक एंडोक्राइन ग्लैंड होती है। इसका मुख्य काम मेटाबॉल्जिम और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के साथ ही साथ शरीर को सुचारू रूप से चलाना होता है। इसकी एक प्रमुख बिमारी हाइपोथायरॉयडिज्म होती है। इस बीमारी का मुख्य लक्षण वजन का बढ़ना होता है। यह तनाव का भी एक कारण होती है।

न्यूट्रिशन कंसल्टेंट करिश्मा चावला के अनुसार खान-पान, व्यायाम और लाइफ स्टाइल में कुछ बदलाव के साथ ही साथ तनाव के लिए कुछ तकनीकों को अपना कर इस समस्या से आसानी से निपट सकते हैं।

1. खान-पान जो शरीर के मेटाबॉल्जिम को बढ़ाने का काम करते हैं।

  • कम शर्करा वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करें।
  • खाने में सुपाच्य प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
  • फलों और सब्जी पर्याप्त मात्रा में उपयोग करें।
  • पानी भी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए।
  • मल्टीविटामिन और एंटीऑक्सिडेंट्स

2. नियमित व्यायाम और वजन नियंत्रण के साथ-साथ कार्डिक सत्र भी शामिल करें।

yoga-hypothyroidism

3. तनाव को नियंत्रित करने के लिए योग और कोई नियमित खेल अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

4.लाइफ स्टाइल में आवश्यक बदलाव

  • हर दो घंटे में कुछ खाएं
  • प्रतिदिन 7-8 घंटे नींद लें।
  • रोजाना कम से कम 1 घंटे व्यायाम करें।
  • हाइड्रेशन का हमेशा ध्यान दें।
  • तनाव से मुक्त रहने के लिए प्रयास करें।
  • अच्छे पत्र-पत्रिकाओं को अपने पास रखें। यह आपके ध्यान को केंद्रिद करने में मदद करेगा और अपके शरीर का तंत्र को भी अच्छी तरह से काम करने में मदद करता है।
  • अपने प्रतिदिन के समय को काम, परिवार, मनोरंजन और हेल्थ की बीच उचित ढंग समायोजित करें।

5. क्या खाएं क्या न खांए- 

  • कम शर्करा वाले जैसे ओट्स, ज्वार, बाजरा, क्विनोआ, लाल चावल शामिल करें।
  • पालक, फ्रेंच सेम, भिंडी जैसी हरी सब्जियों को शामिल करें।
  • प्रोटीन को लिए स्किम दूध, स्किम पनीर, लीन चिकन, मछली और अंडे।
  • सेब, नाशपाती, पपीता जैसे उच्च फाइबर वाले फल।
  • अंकुरित मुंग और सलाद
  • नींबू पानी, बटरमिल्क विद जिरा और नारियल पानी फ्लूइड के तौर पर शामिल करें।
  • मछली का तेल और अलसी का तेल भी उपयोग करें यह मेटॉब्लिजम को बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • मल्टीविटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मेटॉब्लिजम के साथ तनाव कम करते हैं।
  • पैक किए गए खाद्य पदार्थों के खाने से बचें।
  • मैदा, चीनी, और सफेद चावल खाने से बचें।
  • आयोडीन के लिए अंडे, दूध, दही, सेम, स्ट्रॉबेरी आदि खाएं।

Read this in English.

अनुवादक – Akhilesh Dwivedi

चित्र स्रोत- Shutterstock Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source