Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
शरीर के सभी अंगों का सही तरीके से काम करने के लिए थायरॉएड ग्लैंड का भी सही तरीके से काम करना जरूरी होता है। इस ग्लैंड से निकलने वाले हार्मोंस का लेवल ठीक नहीं रहने पर आपको थकान, वजन कम होने या बढ़ने, त्वचा का रूखा होना, बाल झड़ना, कब्ज, डायरिया आदि की समस्याएं नजर आ सकती हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपका थायरॉएड फंक्शन सही तरीके से हो, तो आप कुछ हर्ब्स का सेवन कर सकते हैं। ये हर्ब्स थायरॉएड ग्लैंड में मौजूद हार्मोंस लेवल की संख्या को बढ़ाते हैं। इससे थायरॉएड की समस्या काफी कम होती है। जानें, उन हेल्दी हर्ब्स (Herbs for Thyroid) के बारे में...
मुलेठी हर्ब थायरॉएड और दूसरी ग्लैंड्स के बीच संतुलन स्थापित करने का काम करती है। इससे थकान कम होती है और शरीर में ऊर्जा का लेवल भी बढ़ता है।
अश्वगंधा भी काफी हद तक थायरॉएड को कंट्रोल रखता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व थायरॉएड ग्लैंड को प्रभावित कर हार्मोन के निर्माण में बढ़ोतरी करता है। हार्मोन का उत्पादन करने के अलावा अश्वगंधा तनाव कम करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
अदरक के तो कई फायदे हैं, ये तो आप जानते ही हैं। इससे उल्टी, जी मिचलने की समस्या दूर होती है। अदरक में मैग्नीशियम, जिंक, पोटैशियम होता है, जो थायरॉएड को काफी हद तक कंट्रोल में रखता है। अदरक में मौजूद खनिज शरीर में सूजन होने की समस्या से भी बचाए रखता है।
अलसी का बीज भी थायरॉएड में काफी हेल्दी है। इसमें काफी मात्रा में फैटी एसिड, ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो थायरॉएड की समस्या और उसके कार्य क्षमता को दुुरुस्त करते हैं। थायरॉएड हार्मोन के निर्माण भी अलसी बीज इजाफा करती है।