... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : February 27, 2015 3:29 PM IST
बिहार में जानलेवा वायरस स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्घि हो रही है। शुक्रवार सुबह राज्य में इस बीमारी के मरीजों की कुल संख्या 14 तक पहुंच गई। पटना के राजेंद्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आरएमआरआई) के निदेशक प्रदीप दास ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात तक बिहार में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध 63 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 14 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। पढ़े- स्वाइन फ्लू के लक्षणों को पहचानें और सावधानी बरतें
उन्होंने बताया कि गुरुवार को जांच के लिए 20 नमूने लाए गए थे, जिसमें पांच लोगों की रिपोर्ट सकारात्मक आई है। इनमें से एक मरीज दो दिन पहले जालंधर से आया था, जबकि शेष लोग पटना के ही रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। आरएमआरआई में जांच की सुविधा है। उन्होंने बताया कि करीब 500 लोगों के लिए दवा (5000 टैमी फ्लू कैप्सूल) मंगवाई जा चुकी हैं, और अधिक दवाएं मंगवाई जा रही है। पढ़े- स्वाइन फ्लू क्यों होता है प्राणघातक?
इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ज़े पी़ नड्डा से फोन पर बातचीत करके बिहार में वैक्सीन और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।