Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

स्वाइन फ्लू क्या है, जानें इसके लक्षण और बचने के घरेलू उपचार

स्वाइन फ्लू बीमारी एच1एन1 वायरस की वजह से फैलती है। बच्चे, वृद्ध, गर्भवती महिलाएं, डायबीटिज के रोगी व नशे के आदी लोगों को यह वायरस तेजी से अपनी चपेट में ले लेता है। स्वाइन फ्लू के उपचार में आप कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई करके न सिर्फ इस रोग से बचे रहेंगे, बल्कि अपने परिवार को भी इसके होने के खतरों से दूर रख पाएंगे।

स्वाइन फ्लू क्या है, जानें इसके लक्षण और बचने के घरेलू उपचार
स्वाइन फ्लू क्या है, लक्षण और घरेलू उपचार। © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : June 21, 2019 8:13 PM IST

बदलते मौसम के कारण स्वाइन फ्लू का संक्रमण लोगों में सक्रिय हो चुका है। इन दिनों स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे बचाव के लिए आप कुछ घरेलू उपचार भी आजमाकर देख सकते हैं। स्वाइन फ्लू के ट्रीटमेंट यानी उपचार में ये घरेलू नुस्खे ट्राई करके न सिर्फ आप इस रोग से बचे रहेंगे, बल्कि आप परिवार को भी इसके होने के खतरों से दूर रख पाएंगे।

कैसे होता है स्वाइन फ्लू

यह बीमारी एच1एन1 वायरस की वजह से ही फैलती है। बच्चे, वृद्ध, गर्भवती महिलाएं, डायबीटिज के रोगी व नशे के आदी लोगों को यह वायरस तेजी से अपनी चपेट में ले लेता है। इनके अलावा जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उनको भी इस बीमारी के होने का खतरा रहता है।

इसके लक्षण

नजला, सर्दी जुकाम, खांसी, तेज बुखार का आना, थकान, शरीर में दर्द, उल्टी व दस्त इस बीमारी के मुख्य लक्षण हैं।

Also Read

More News

इन घरेलू नुस्‍खों से दे सकते हैं स्‍वाइन फ्लू को मात

घरेलू उपचार जो ठीक करेंगे स्वाइन फ्लू 

कपूर

कपूर का इस्तेमाल वर्षों से हर तरह के इंफेक्शन से बचाव के लिए किया जाता रहा है। एक साफ कपड़े में कपूर बांध कर रख दें। जब बाहर जाएं, तो इसे थोड़ी-थोड़ी देर में सूंघते रहें।

गिलोय

गिलोय रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, साथ ही हमें स्वाइन फ्लूजैसे संक्रमित रोगों से भी दूर रखता है। गिलोय की कुछ शाखाओं को लें। इसके साथ तुलसी, काली मिर्च व सेंधा नमक लेकर पानी में उबालें। जब पानी आधा बच जाए तो ठंडा करके पिएं।

तुलसी

तुलसी में कई चमत्कारी गुण मौजूद होते हैं। तुलसी की पत्तियों का काढ़ा बना लें। इसे पीने से इसके संक्रमण से आसानी से बचा जा सकता है। यह फेफड़ों और गले को साफ करती है और इंफेक्शन को होने नहीं देती है।

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए मुख्य बातें

• छींकते या खांसते समय रूमाल का इस्तेमाल करें।

• खाने से पहले अपने हाथों को साबुन से जरूर धोएं।

• मास्क पहनने के बाद ही मरीज के पास जाएं।

• साफ रूमाल का प्रयोग करें।

• खूब पानी पिएं और पोषण युक्त खाना खाएं।

• मरीज से मिलते समय दूरी बनाकर रखें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

• भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।

About the Author

... Read More