... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 30, 2018 12:45 AM IST
कौन-कौन से फूड स्ट्रोक के खतरे को कम करने में सहायक हैं। © Shutterstock
हार्ट स्ट्रोक हो या ब्रेन स्ट्रोक हो दोनों ही बीमारियां जान लेवा हैं। किसी भी प्रकार का स्ट्रोक हो वह इंसान की जान के लिए खतरा है। स्ट्रोक में इंसान को संभलने का मौका बहुत कम मिलता है। हाई ब्लड प्रेशर, स्मोकिंग, डायबिटीज और अनियमित दिनचर्या के कारण स्ट्रोक के मामले होते हैं। इस सब के बावजूद अगर आपका खान पान सही है तो स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। अगर आप अपने खान-पान में उचित विटामिन और पोषक तत्व को शामिल करते हैं तो काफी हद तक स्ट्रोक के खतरे को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से फूड स्ट्रोक के खतरे को कम करने में सहायक हैं।
केला
केले में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम होता है जो कि ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। रोजाना केले का सेवन करने से स्ट्रोक का रिस्क 24 प्रतिशत कम हो जाता है।
पालक
पालक में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम होता है साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी और फोलेट भी होता है। रोजाना पालक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कम होता है जिससे स्ट्रोक की समस्या नहीं होती है। इसलिए रोजाना पालक का सेवन लाभकारी होता है।
ओटमील
ओटमील बुरे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में मदद करता है। स्ट्रोक का खतरा कम करने के लिए आप रोजाना ओटमील का सेवन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः हार्ट की बीमारियां से बचाएगा सिर्फ एक अंडा, जानें कैसे।
ये भी पढ़ेंः हार्ट अटैक के बाद शरीर में आते हैं ये 7 बदलाव।
शक्करकंद
शक्करकंद में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। रोजाना एक कप शक्करकंद का सेवन से स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।
ब्लूबेरी
ब्लूबेरी में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि ब्लड वैसल्स को चौड़ा करते हैं। रोजाना फल और सब्जियां खाने से स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।