
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : February 25, 2020 5:27 PM IST
हार्ट स्ट्रोक से बचने के लिए सुपरफूड्स।
Foods to reduce risk of stroke in hindi : हार्ट स्ट्रोक (Heart Stroke) दिल से संबंधित एक खतरनाक रोग है, जिसका इलाज समय पर ना किया जाए, तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है। हार्ट स्ट्रोक (tips for stroke prevention) मुख्य रूप से स्मोकिंग करने, हाई बल्ड प्रेशर होने, अधिक वजन, डायबिटीज, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स के कारण स्ट्रोक की समस्या हो सकती है। हार्ट स्ट्रोक से बचना है, तो आपको अपने खानपान का अधिक ख्याल रखना होगा। स्ट्रोक के जोखिम से आपको बचाए रख सकते हैं कुछ फूड्स, लेकिन इन्हें हर दिन अपने डायट में शामिल करें। जानें, कौन से खाद्य पदार्थ खाएंगे, तो स्ट्रोक का खतरा (Foods to reduce risk of stroke) कम होगा।
ओटमील सेहत के लिए एक हेल्दी मील होता है। इसके सेवन से आप बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम कर सकते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल होने से भी स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। हार्ट स्ट्रोक से बचना है, तो ओटमील का सेवन जरूर करें।
शकरकंद (Sweet potato) में अधिक फाइबर होता है, जो दिल के लिए भी एक हेल्दी फूड है। हर दिन एक शकरकंद खाएंगे, तो स्ट्रोक का खतरा कम हो जाएगा।
स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को पहचानकर इलाज करवाने से बच सकती है जान
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ब्लूबेरी ब्लड वेसल्स को चौड़ा करते हैं। ब्लूबेरी के साथ ही आप अधिक फल और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएंगे, तो स्ट्रोक का खतरा कम होगा।
पोटैशियम से भरपूर केला हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचाए रखता है। नाश्ते में एक-दो केला जरूर खाएं। यह हार्ट स्ट्रोक रिस्क 20-25 प्रतिशत तक कम कर देता है।
पालक में मैग्नीशियम अधिक होता है, इसके साथ ही पालक विटामिन बी और फोलेट से भी भरपूर होता है। पालक यदि आप हर दिन खाएंगे, तो ब्लड प्रेशर की समस्या कम होगी। इससे स्ट्रोक से भी आप बचे रहेंगे।