योग दिलाता है तनाव और मनोरोग से मुक्ति

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : February 23, 2015 2:13 PM IST

आज का वैज्ञानिक विकास जितना आपके जीने के तरीके को आसान कर दिया है उतना ही विभिन्न तरह के बीमारियों का आना भी आसान कर दिया है। हर कोई जीवन के भाग-दौड़ में सामंजस्य बनाये रखने के कोशिश में तनाव से ग्रस्त हो जाता है। तनाव के कारण लोग बहुत सारी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं जैसे- ब्लड-प्रेशर, कैंसर, दिल की बीमारी, डाइबीटिज आदि। वैसे तो बाजार में तनाव से राहत दिलाने के लिए बहुत सारी दवाईयाँ मिल जायेंगी लेकिन उनसे कुछ दिनों के लिए आपको आराम मिलेगा। योग का अभ्यास एक ऐसा साधन है जिसके मदद से आप तनाव को धीरे-धीरे अपने जीवन से दूर कर पायेंगे।

योग करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी होता है। खुले वातावरण और सूती ढीले कपड़े पहनकर योगासन करना चाहिए। रोज सुबह खाली पेट योगासन करना सेहत के लिए लाभप्रद होता है। योग करने से न सिर्फ आपको तनाव से राहत मिलता है बल्कि आपके याद रखने की शक्ति भी बढ़ती है।

[videoinfinite id="vdtBNswy4w0" height="400" width="600"]

चित्र स्रोत: Getty images

विडियो स्रोत: Yogaforlife/youtube.com


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source