
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 7, 2019 9:01 PM IST
आयुर्वेदिक टिप्स जो तनाव कम करने में करेंगे आपकी मदद। © Shutterstock
आजकल जिसे देखो वह तनाव ग्रस्त है। लोग किसी भी समय खुद को तनाव से दूर नहीं रख पाते हैं। छोटी-छोटी चीजें भी लोगों को इस समस्या का शिकार बना देती हैं। यह ना केवल आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। व्यायाम ना करना, सही आहार ना लेना और करीबियों के साथ समय ना बिताने के कारण तनाव और बढ़ जाता है। परेशान होने की जरूरत नहीं है। आयुर्वेद में इसका इलाज मौजूद है। आयुर्वेद के अनुसार बताई गई बातों को फॉलो करेंगे, तो आप जल्द ही तनाव से मुक्ति पा सकते हैं। जानें, तनाव से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक टिप्स।
व्यस्त और भागदौड़ भरा जीवन हमें अधिक तनाव देता है। ऐसे में यह बेहद जरूरी होता है कि आप अपने जीवन जीने की गति को थोड़ा धीमा करें। हर रोज थोड़ा समय अपने लिए लें और इस समय में केवल खुद से जुड़ें।
तनाव दूर करने के लिए महिलाएं सूंघें पति की शर्ट, शोध में हुआ खुलासा
नींद ना लेने से तनाव बढ़ सकता है। इससे राहत पाने के लिए नींद एक प्रभावी तरीका है। आजकल काम के दबाव के चलते हम लोग नींद और आराम करना भूल ही जाते हैं। पर्याप्त आराम हमारे शरीर को अगले दिन के काम के लिए तैयार करने में मदद करता है।
तनाव से पाना है छुटकारा तो नंगे पांव चलें, जानें नंगे पैर चलने के फायदे
हर रोज सोने से पहले अपने पैरों पर तेल की मालिश करें। इससे आपके शरीर में रक्त का संचार बेहतर होगा साथ ही अच्छी नींद आएगी। अच्छी नींद तनाव को कम करने में मदद करेगी।
तनाव ना केवल आपके दिमाग को परेशान करता है बल्कि यह आपके शरीर को भी प्रभावित करता है। सबसे पहले तनाव को कम करने के लिए अपने मन और शरीर को शांत करें। इसके लिए आप प्राणायाम, ध्यान, व्यायाम और योग का सहारा ले सकते हैं।
काम-काज के तनाव से बचना है, तो अपनाएं सकारात्मक सोच, फॉलो करें एक्सपर्ट के टिप्स
आपका आहार आपके शरीर को सही पोषण देने में मदद करता है। सही पोषण मिलने से आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों को शामिल करें।