तनाव दूर करने के पांच सरल उपाय

तनाव या स्ट्रेस को लेकर कई तरह के भ्रम लोगों के दिमाग में रहता है. अगर वो रोजाना तनाव से परेशान रहते हैं तब भी कोई उपाय नहीं करते हैं. लेकिन तनाव दूर करने के लिए आप ये Health Tips अपना सकते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : July 22, 2019 7:29 PM IST

Health Tips for Stress: बदलती जीवनशैली और भाग-दौड़ भरी जिंदगी ने लोगों को तनाव का शिकार बना दिया है. अक्सर हम हर किसी से यह सुनते हैं कि बहुत तनाव है. आखिर तनाव क्यों होता है ? क्या आपके मन में इसको लेकर कभी सवाल उठता है. अगर नहीं उठता है तो आप इससे छुटकारा नहीं पा सकते हैं. क्योंकि तनाव किसी प्रकार को रोग नहीं है. जब तक यह शरीर में किसी बीमारी या विटामिन की कमी की वजह से नहीं होता है तो यह बीमारी नहीं है. अगर आप भी रोजाना तनाव के शिकार हो जाते हैं तो हम यहां पर कुछ Health Tips for Stress  हम बता रहे हैं जो आपको तनाव से छुटकारा दिलाते हैं.

सुबह और दिन की शुरुआत 

जो लोग सुबह के समय को ठीक से नहीं जीते हैं वो हमेशा तनाव में रहते हैं. अब आप सोच रहे होंगे ये कैसी बात है. जरा सोचिए अगर सुबह के समय का इतना महत्व है तो आप कितना महत्व देते हैं ? आया समझ में दरअसल सुबह के समय उठना और अपने लिए समय देना ही तनाव से मुक्त कर देता है.

अगर आप सुबह उठकर एक्सरसाइज, टहलना और नाश्ता सही समय पर कर लेते हैं तो आपसे तनाव बहुत दूर रहता है.

समय का प्रबंधन 

हम ऐसे दौर में जी रहे हैं जो हमें व्यस्त जीवन देता है. अगर आप अपने जीवन में समय का प्रबंधन नहीं सीख पायें हैं तो फिर तनाव रहेंगे. इसलिए अपने पूरे दिन के कार्यक्रम को हमेशा समय के अनुसार तय करके रखें.

काम के प्रति इमानदार 

कुछ लोगों को लगता है कि वो अगर बेमन से काम करेंगे तो उनको तनाव नहीं होगा. जबकि ऐसा नहीं है जब आप बिना मन के काम करते हैं तो हमेशा आपको एक अलग तरह का डर बना रहता है. इसलिए अपने काम के प्रति पूरी इमानदारी रखें और अपने काम को पूरी तन्मयता से करें.

एक साथ कई काम न करें 

वर्तमान समय में इसको लेकर कई तरह की राय है. कुछ लोगों को लगता है कि वो मल्टीटॉस्किंग हैं. लेकिन यह तरीका आपको बीमार करता है. क्योंकि इंसान का शरीर और दिमाग एक समय एक ही काम को फोकस कर सकता है. जब आप एक साथ कई कम करते हैं तो दिमाग पर तनाव बढ़ता है.

आप इन Health Tips for Stress को अपनी डेली लाइफ में आजमा सकते हैं. इससे आपको बहुत आराम मिलेगा.

आयुर्वेदिक टिप्स जो तनाव कम करने में करेंगे आपकी मदद.

क्या तनाव और डिप्रेशन एक ही समस्या नहीं हैं ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source