
Also Read
बहुत कम लोगों को सॉना स्नान (steam bath or sauna bath) के फायदों के बारे में पता है। सॉना स्नान करने से शरीर को एक प्रकार के नवजीवन का एहसास होता है क्योंकि इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है, साथ ही दिन भर के तनाव से मुक्ति भी मिलती है। शोध के मुताबिक, सॉना स्नान से कोरोनरी और दिल की अन्य बीमारियों के कारण होने वाली मौत का खतरा कम होता है। सॉना फिनलैंड की संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। फिनलैंड की 54 लाख की जनसंख्या में 30 लाख से भी ज्यादा सॉना हैं, जिसका मतलब है कि हर घर में औसतन कम से कम एक सॉना है। फिनलैंड के लोग हमेशा से मानते हैं सॉना के बहुत से स्वास्थ्यवर्धक लाभ हैं-
इन सबके अलावा सॉना स्नान दिल की बीमारी से होने वाले मौत को खतरे के संभावना को कम करने में मदद करता है। यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्टर्न फिनलैंड द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार, जल्दी-जल्दी सॉना स्नान करने से दिल की बीमारी से अचानक होने वाली मौत का खतरा कम होता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पिछले अध्ययनों में पाया गया है कि सॉना स्नान बेहतर हीमोडायनेमिक फंक्शन के लिए भी लाभकारी होता है।
जेएएमए इंटरनल मेडिसिन के नए अंक में प्रकाशित अध्ययन के परिणामों में बताया गया कि जो लोग एक सप्ताह में चार से सात बार सॉना स्नान करते हैं, उनमें सप्ताह में एक बार सॉना स्नान करने वाले लोगों की अपेक्षा दिल की बीमारी के कारण मौत होने का खतरा 63 फीसदी तक कम होता है। ये परिणाम पूर्वी फिनलैंड के मध्यम आयुवर्ग के 2,315 पुरुषों के जनसंख्या अधारित नमूनों पर 20 साल तक किए गए अनुसंधान के अध्ययन पर आधारित हैं।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत:Getty imgaes
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।